अनिल कपूर ने अपनी हिट सीरीज ‘24’ के तीसरे सीजन की वापसी कन्फर्म कर दी है। ‘सूबेदार’ की सफलता के बीच किया गया यह ऐलान फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।लगभग 10 साल बाद यह पॉपुलर थ्रिलर सीरीज फिर से शुरू होने जा रही है

अनिल कपूर
Mumbai: डिजिटल दुनिया में जहां हर दिन नया कंटेंट आता है और गायब हो जाता है, वहीं अब एक ऐसा ‘ऑपरेशन’ फिर से शुरू होने जा रहा है जिसने कभी टीवी पर थ्रिल और सस्पेंस का नया खेल खड़ा कर दिया था। 69 साल की उम्र में भी दमदार मौजूदगी बनाए रखने वाले अनिल कपूर ने अचानक ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। उनकी हिट सीरीज 24 के तीसरे सीजन की वापसी अब तय मानी जा रही है, और यह खबर ऐसे समय आई है जब उनका नया OTT शो Subedar पहले ही धमाल मचा रहा है।
हाल ही में रिलीज हुई सूबेदार’ ने अनिल कपूर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर से मजबूत बना दिया है। इस एक्शन ड्रामा सीरीज में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा लगातार बनी हुई है।
मां बनने वाली हैं टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं ये खूबसूरत तस्वीरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter (अब X) पर एक फैन ने अनिल कपूर से ‘24’ को वापस लाने की गुजारिश की। इस पर अनिल कपूर ने जो जवाब दिया, उसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि वह “जल्द ही ‘24’ के साथ लौट रहे हैं।” इस छोटे से जवाब ने ये कन्फर्म कर दिया कि लंबे समय से रुका हुआ यह प्रोजेक्ट अब दोबारा शुरू होने जा रहा है।
24 का दूसरा सीजन 2016 में रिलीज हुआ था, यानी लगभग एक दशक पहले। इसका पहला सीजन 2013 में आया था और उस समय इस शो ने भारतीय टीवी पर थ्रिलर कंटेंट की दिशा ही बदल दी थी। हालांकि 2018 में तीसरे सीजन की तैयारी की खबरें आई थीं, लेकिन किसी वजह से यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया। अब इतने लंबे इंतजार के बाद इसका फिर से शुरू होना फैंस के लिए बड़ी खबर है।
‘24’ की कहानी एटीयू चीफ जय सिंह राठौड़ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार Anil Kapoor ने निभाया था। हर सीजन में उन्हें एक बड़े खतरे को रोकने के लिए सिर्फ 24 घंटे मिलते हैं।
टीवी की हिट कॉमेडी अब बनेगी फिल्म, ‘भाबीजी घर पर हैं’ कब होगी रिलीज? जानें अपडेट
अनिल कपूर सिर्फ टीवी या OTT तक सीमित नहीं हैं, बल्कि फिल्मों में भी लगातार एक्टिव हैं। आने वाले समय में वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वह जल्द ही Alpha में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ Alia Bhatt, Sharvari Wagh और Bobby Deol भी होंगे। इसके अलावा Shah Rukh Khan की फिल्म King और कॉमेडी फ्रेंचाइजी
Dhamaal 4 में भी उनकी एंट्री तय मानी जा रही है।
जिस तरह से ‘सूबेदार’ को रिस्पॉन्स मिला है और अब ‘24’ के तीसरे सीजन की पुष्टि हुई है, उससे साफ है कि अनिल कपूर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहते हैं।