फतेहपुर: अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार की शूटिंग चालू, जानें किस कहानी पर आधारित है फिल्म
फतेहपुर जनपद के दक्षिणी क्षेत्र में ललौली के ओती मोरंग खदान में इन दिनों बॉलीवुड की चर्चित फिल्म सूबेदार की शूटिंग हो रही है। फिल्म बालू माफियाओं के आपराधिक गठजोड़ और उससे जुड़े सामाजिक मुद्दों पर आधारित है। इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री राधिका मदान हैं। उनके साथ प्रमुख भूमिकाओं में जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और फैजल मालिक नजर आएंगे।