ऑस्कर 2026 में छाई 2 घंटे 42 मिनट की यह एक्शन-थ्रिलर, 6 अवॉर्ड जीतकर बनी चर्चा का केंद्र; OTT पर देख रहे दर्शक

7.7 IMDb रेटिंग वाली फिल्म ने 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में कई बड़ी कैटेगरी में मारी बाजी, हालांकि भारी बजट के कारण बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 16 March 2026, 2:34 PM IST

New Delhi: एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर एक हॉलीवुड फिल्म इन दिनों दुनियाभर में चर्चा में है। करीब 2 घंटे 42 मिनट लंबी इस फिल्म ने 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscars 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पुरस्कार अपने नाम किए। दिलचस्प बात यह है कि सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने के बावजूद फिल्म ने अवॉर्ड सीजन में जबरदस्त पहचान बना ली है और अब ओटीटी पर इसे खूब देखा जा रहा है।

पिता-बेटी के रिश्ते और अतीत के बोझ की कहानी

फिल्म की कहानी एक पिता और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुराने फैसलों और अतीत की घटनाओं से जूझ रहे होते हैं। उनकी जिंदगी पहले से ही मुश्किलों से घिरी होती है, लेकिन बीते समय की परछाइयां उनकी परेशानियों को और गहरा कर देती हैं। भावनात्मक कहानी के साथ इसमें जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस भी देखने को मिलता है।

BCCI Naman Awards 2026: द्रविड़, मिताली और शुभमन गिल का जलवा, किस खिलाड़ी को मिला कौन-सा अवॉर्ड? यहां देखें पूरी लिस्ट…

ऑस्कर समारोह में मिला बड़ा सम्मान

जिस फिल्म की चर्चा हो रही है उसका नाम “One Battle After Another” है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर Paul Thomas Anderson ने किया है। ऑस्कर 2026 में इस फिल्म ने कई प्रमुख श्रेणियों में जीत हासिल की।

फिल्म को इन कैटेगरी में अवॉर्ड मिले:

  • बेस्ट फिल्म
  • बेस्ट डायरेक्टर
  • बेस्ट फिल्म एडिटिंग
  • बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
  • बेस्ट कास्टिंग

स्टारकास्ट ने निभाई अहम भूमिका

फिल्म में कई बड़े हॉलीवुड कलाकार नजर आए हैं, जिनमें Leonardo DiCaprio, Sean Penn, Benicio del Toro, Regina Hall और Teyana Taylor शामिल हैं। इन कलाकारों की दमदार अदाकारी को फिल्म की खास ताकत माना जा रहा है।

Double Murder: प्रतापगढ़ में धारदार हथियार से हुई मां-बेटे की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस, जानें खौफनाक वारदात की पूरी कहानी

बजट बना बॉक्स ऑफिस की चुनौती

हालांकि फिल्म को आलोचकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और अवॉर्ड्स भी जीते, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट करीब 130 से 175 मिलियन डॉलर के बीच था, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन लगभग 209 मिलियन डॉलर तक पहुंच सका।

OTT पर बढ़ रही लोकप्रियता

सिनेमाघरों में औसत प्रदर्शन के बावजूद यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रही है। 7.7 IMDb रेटिंग के साथ इसे एक दमदार एक्शन-थ्रिलर माना जा रहा है, जिसे मूवी लवर्स के लिए देखने लायक बताया जा रहा है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 16 March 2026, 2:34 PM IST

No related posts found.