टीवी एक्ट्रेस Jasmin Bhasin को हुई यह गंभीर बीमारी; बिना मेडिकल क्लीयरेंस’के इलाज के लिए लौटीं भारत; फैंस की बढ़ी चिंता

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन गंभीर बीमारी 'टर्मिनल इलियटिस' से जूझ रही हैं। दुबई के अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वे भारत लौट आई हैं। जैस्मिन ने बताया कि वे अभी खतरे से बाहर नहीं हैं और देश में ही इलाज जारी रखेंगी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 June 2026, 12:19 PM IST

Mumbai: मशहूर टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं, जिसके कारण उनके फैंस बेहद चिंता में हैं। दरअसल, जैस्मिन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए दुबई गई थीं। लेकिन वहां पहुंचने के अगले ही दिन वह अचानक बहुत ज्यादा बीमार पड़ गईं। हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें तुरंत दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

अली गोनी ने अस्पताल के बिस्तर पर लेटी जैस्मिन की एक भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। अली ने लिखा कि जैस्मिन को इस तरह दर्द में देखना उनके लिए जिंदगी की सबसे मुश्किल चीजों में से एक है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी जा रही हैं।

क्या है जैस्मिन को हुई बीमारी?

अस्पताल से डिस्चार्ज होने और भारत लौटने के बाद खुद जैस्मिन भसीन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बीमारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद डॉक्टरों ने उनमें 'टर्मिनल इलियटिस' (Terminal Ileitis) नाम की बीमारी और एक बेहद गंभीर हाई-रिस्क इन्फेक्शन (सूजन) का पता लगाया है। यह पेट और आंत से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। जैस्मिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि इस गंभीर संक्रमण के कारण उनकी हालत खराब हो गई थी, जिसके चलते उन्हें अपने जीवन का यह जन्मदिन अस्पताल के कमरे में ही काटना पड़ा।

Jasmin के बर्थडे पर शादी को लेकर अली गोनी का फूटा गुस्सा, ट्रोलर्स को लगाई लताड़; दिया ये बड़ा हिंट

खतरे से बाहर नहीं हैं एक्ट्रेस

सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर जैस्मिन ने अपना ताजा हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि वह अभी भी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हैं। दुबई के डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वहीं एडमिट रहने की सलाह दी थी। जैस्मिन के मुताबिक, उन्हें डॉक्टरों की तरफ से 'मेडिकल क्लीयरेंस' नहीं मिला था और अस्पताल के नियमों के अनुसार वे हवाई सफर करने के लिए बिल्कुल भी फिट (फ्लाइट में सफर करने लायक) नहीं थीं। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने भारत लौटने का एक बड़ा फैसला किया।

TV Actress: जैस्मिन भसीन ने डायरेक्टर पर लगाए ‘लाइन क्रॉस’ करने के आरोप, कहा- ऑडिशन के बहाने होटल बुलाया और..

इंजेक्शन देकर हालत को किया स्टेबल

एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने देश में ही आगे का इलाज कराना चाहती थीं। डॉक्टरों ने किसी तरह भारी हैवी इंजेक्शन देकर उनकी हालत को अस्थायी रूप से स्थिर (स्टेबल) किया, जिसके बाद वह एयरपोर्ट पहुंच सकीं। जैस्मिन ने दुबई के अस्पताल, वहां के स्टाफ और स्वास्थ्य सुविधाओं का दिल से आभार जताया और कहा कि 'घर तो आखिर घर ही होता है'। भारत पहुंचते ही वे तुरंत दूसरे अस्पताल में भर्ती होंगी ताकि उनका इलाज लगातार जारी रह सके। बता दें कि जैस्मिन हाल ही में रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग पूरी कर साउथ अफ्रीका के केप टाउन से वापस लौटी थीं।

Location :  Mumbai

Published :  30 June 2026, 12:19 PM IST