
एल्विश यादव (Img- pinterest)
Mumbai: यूट्यूब पर अपनी खास शैली से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव अब अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वेब सीरीज 'औकात के बाहर' और कई टीवी रियलिटी शो में अपना जलवा दिखाने के बाद, एल्विश अब सीधे बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। उनके फैंस के लिए यह खबर किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है, क्योंकि वे पहली बार अपने पसंदीदा स्टार को बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में देखेंगे।
एल्विश यादव के इस ग्रैंड डेब्यू को बेहद खास बनाया जा रहा है। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस 'VJ फ्रेम्स' का ऐलान किया है, जिसके बैनर तले यह फिल्म बन रही है। इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा करेंगे। यह फिल्म सिर्फ एक सामान्य सिनेमा नहीं, बल्कि एक बड़ी एक्शन फ्रैंचाइजी की शुरुआत होने वाली है।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू हो रही है। इस फिल्म में एल्विश यादव के साथ बॉलीवुड के एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ और बहुमुखी अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। टाइगर और एल्विश का यह अनोखा कॉम्बिनेशन पर्दे पर एक नया रोमांच लेकर आने वाला है।
एल्विश यादव ने किया बड़ा खुलासा, जानें किस दिन दुल्हन की मांग में सिंदूर भरेंगे
एल्विश के बॉलीवुड डेब्यू की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने बधाईयों का तांता लगा दिया। फैंस का कहना है कि यूट्यूब से शुरू हुआ यह सफर अब सीधे सिनेमा हॉल तक पहुंच गया है। 'प्लेग्राउंड', 'रोडीज' और 'लाफ्टर शेफ्स' जैसे शो में नजर आ चुके एल्विश के लिए उनके फैंस इसे उनकी सालों की कड़ी मेहनत का फल बता रहे हैं।
Location : Mumbai
Published : 1 August 2026, 3:21 PM IST