
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Img Source: Google)
Mumbai: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। सनी देओल स्टारर यह फिल्म आज रविवार को भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म की रिलीज का आज दसवां दिन है और शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि दूसरे वीकेंड पर भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है।
‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी शुरुआत की। पहले नौ दिनों में फिल्म ने भारत में नेट करीब 252.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Sacnilk के शुरुआती डेटा के मुताबिक, रविवार को दोपहर 2 बजे तक फिल्म ने 7.59 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही ‘बॉर्डर 2’ का कुल इंडिया कलेक्शन 260.34 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शाम और नाइट शोज में भी अच्छी भीड़ रहने की उम्मीद है, जिससे दिन का फाइनल कलेक्शन और मजबूत हो सकता है।
‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड, जानें 26 जनवरी को कितने रुपये कमाए?
रविवार को फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। Sacnilk के अनुसार, मॉर्निंग शोज में ‘बॉर्डर 2’ की ऑक्यूपेंसी 18.28 प्रतिशत दर्ज की गई। वीकेंड होने की वजह से दोपहर और शाम के शोज में ऑक्यूपेंसी बढ़ने की उम्मीद है।
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 60.97 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगर रविवार को भी यही रफ्तार बनी रही, तो ‘बॉर्डर 2’ बहुत जल्द 300 करोड़ क्लब के करीब पहुंच सकती है।
वहीं, मेकर्स ने भी सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक्स शेयर कर बताया है कि उनके मुताबिक फिल्म भारत में अब तक करीब 277 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। उनके आंकड़ों के अनुसार शनिवार को फिल्म ने लगभग 20 करोड़ की कमाई की।
Bollywood News: रिलीज के पहले दिन ‘बॉर्डर 2’ ने मारी बाजी, बॉक्स ऑफिस पर छाया तूफान
‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है और इसकी देशभक्ति से भरी कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।
Location : Mumbai
Published : 1 February 2026, 2:49 PM IST