
अनुपमा (Img Source: Google)
Mumbai: स्टार प्लस के हिट शो Anupamaa ने इस हफ्ते TRP लिस्ट में फिर से नंबर वन की पोजिशन हासिल की है। लीड रोल में Rupali Ganguly के दमदार अभिनय और लगातार बदलते ट्रैक ने दर्शकों को बांधे रखा है। अब मेकर्स कहानी में नया मोड़ लेकर आए हैं, जहां कोठारी परिवार में वारिस की चर्चा ने हलचल मचा दी है।
लेटेस्ट एपिसोड में वसुंधरा चाहती है कि राही और प्रेम जल्द पेरेंट्स बनें। दूसरी तरफ मीता भी राजा और परी से यही उम्मीद लगाए बैठी है कि वे परिवार को वारिस दें। लेकिन दोनों कपल अभी इस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं हैं।
अंश और प्रार्थना डॉक्टर से लौटकर बताते हैं कि बच्चा कभी भी हो सकता है। यह सुनकर वसुंधरा खुश हो जाती है, मगर मीता तंज कसती है कि जो बच्चा होगा वह शाह हाउस चला जाएगा, इसलिए घर को “अपनी” खुशियां चाहिए। परिवार के सामने यह बहस आने वाले एपिसोड्स में बड़ा ड्रामा खड़ा कर सकती है।
अंश और राही पूरे परिवार के सामने मेंस ज्वेलरी कलेक्शन और शूट का प्रेजेंटेशन देते हैं। वसुंधरा सहित सभी उनकी तारीफ करते हैं, लेकिन गौतम और माही चुपचाप सब देखते रहते हैं। यहीं से माही की चाल शुरू होती है। वह पेट में तकिया लगाकर गौतम से पूछती है कि वह कैसी लग रही है। माही का इशारा साफ है-अगर दूसरे कपल्स बेबी प्लानिंग नहीं कर रहे, तो वह खुद प्रेग्नेंट होने का नाटक कर सकती है।
गौतम साफ करता है कि पहले ही तय हो चुका है कि प्रार्थना का बच्चा उनका होगा और शाह हाउस नहीं जाएगा। यह सुनकर माही नाराज हो जाती है। इस ट्रैक से साफ है कि आने वाले दिनों में माही और गौतम के रिश्ते में दरार गहराएगी।
उधर पाखी दिवाकर के साथ शादी के सपने देख रही है। परिवार उसे समझाता है, लेकिन वह किसी की नहीं सुनती। ट्विस्ट यह है कि दिवाकर शादी नहीं, बल्कि पाखी को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहता है। यह खुलासा आगे चलकर पाखी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
दूसरी ओर अनुपमा और बापूजी दिल्ली पहुंच चुके हैं। बापूजी के दोस्त की पारिवारिक परेशानी जानकर दोनों एक खास प्लान बनाते हैं। वे अमीर बनने का नाटक कर दोस्त के घर पहुंचते हैं ताकि उसके बेटा-बहू को सबक सिखा सकें।
Location : Mumbai
Published : 17 February 2026, 11:38 AM IST