‘मैं पसंद नहीं हूं तो मुझे मत देखिए’, नेपोटिज्म पर आलिया भट्ट का फूटा गुस्सा, आलोचकों को दिया करारा जवाब

नेपोटिज्म को लेकर लगातार उठते सवालों के बीच आलिया भट्ट ने बेबाक अंदाज में आलोचकों को जवाब दिया था। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि अगर लोग उन्हें पसंद नहीं करते तो उनकी फिल्में न देखें। जानिए क्या था पूरा बयान और क्यों मची थी चर्चा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 June 2026, 3:16 PM IST

Mumbai: बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चर्चा में हैं। हिंदी सिनेमा में करीब 14 साल के करियर के दौरान उन्होंने कई सफल और चर्चित फिल्मों में काम किया है। हालांकि उनकी उपलब्धियों के साथ-साथ नेपोटिज्म का मुद्दा भी अक्सर उनके नाम के साथ जोड़ा जाता रहा है। फिल्मी परिवार से आने की वजह से उन्हें कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी थी और आलोचकों को करारा जवाब दिया था।

महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं आलिया

आलिया भट्ट का संबंध बॉलीवुड के एक चर्चित फिल्मी परिवार से है। उनके पिता महेश भट्ट हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक हैं, जबकि उनकी मां सोनी राजदान अभिनेत्री हैं। इसके अलावा अभिनेता इमरान हाशमी और निर्देशक मोहित सूरी भी उनके रिश्तेदार हैं। ऐसे में जब आलिया ने फिल्मों में कदम रखा तो उन्हें स्टार किड और नेपोटिज्म जैसे मुद्दों पर लगातार सवालों का सामना करना पड़ा।

आलिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी। डेब्यू के समय से ही उनकी सफलता और मौके मिलने को लेकर नेपोटिज्म पर बहस छिड़ती रही। कई लोगों ने उन्हें फिल्मी पृष्ठभूमि का फायदा मिलने की बात कहकर निशाना बनाया।

Bollywood News: रिलीज के पहले दिन ‘बॉर्डर 2’ ने मारी बाजी, बॉक्स ऑफिस पर छाया तूफान

‘हर बार सफाई नहीं दे सकती’ : आलिया भट्ट

नेपोटिज्म को लेकर लगातार उठने वाले सवालों पर आलिया भट्ट ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। मिड डे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि वह हर बार खुद को सही साबित करने के लिए सफाई नहीं दे सकतीं।

आलिया ने कहा था, “मैं हर बार सफाई पेश नहीं कर सकती। अगर आपको मैं पसंद नहीं हूं, तो मुझे मत देखिए। इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती। लोगों के पास हमेशा कुछ न कुछ कहने के लिए होता है। उम्मीद है कि अपनी फिल्मों के जरिए मैं साबित कर पाऊंगी कि मैं जिस जगह पर हूं, उसकी हकदार हूं।”

उनका यह बयान उस समय काफी चर्चा में रहा था। आलिया का मानना था कि किसी भी कलाकार का काम ही उसकी सबसे बड़ी पहचान होता है और वह अपनी फिल्मों के जरिए खुद को साबित करने में विश्वास रखती हैं।

प्रिविलेज को स्वीकार करती हैं अभिनेत्री

आलिया भट्ट ने साल 2023 में हार्पर बाजार अरबिया को दिए एक इंटरव्यू में भी नेपोटिज्म और प्रिविलेज के मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने माना था कि उन्हें इंडस्ट्री में कुछ सुविधाएं और अवसर मिले हैं, लेकिन वह इसे स्वीकार करने से पीछे नहीं हटतीं।

Bollywood Legend Dharmendra: अभिनेता धर्मेंद्र का निधन क्यों बना रहा रहस्य? लंबी बीमारी के बाद अचानक मौत और अंतिम विदाई

अभिनेत्री के मुताबिक, यही वजह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट में पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करती हैं। उन्होंने कहा था कि वह अपने काम को कभी हल्के में नहीं लेतीं और हमेशा अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करती हैं। आलिया का मानना है कि दर्शकों का भरोसा जीतने का एकमात्र तरीका अच्छा काम करना है।

‘अल्फा’ में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में दिखाई देंगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जबकि इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। ‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।

Location :  Mumbai

Published :  19 June 2026, 3:16 PM IST