बिहार चुनाव 2025: जेडीयू ने जारी की पहली सूची, 57 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी जोरों पर है। जेडीयू ने अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने पुराने और नए चेहरों को मौका दिया है। सूची में महिला और युवा उम्मीदवारों को भी खास तवज्जो दी गई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 15 October 2025, 12:30 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी गर्मी बढ़ चुकी है। इसी बीच जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में तैयार की गई इस सूची में कई मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी टिकट मिला है।

किसे कहां से मिला टिकट?

विशेष रूप से मोकामा से अनंत सिंह को टिकट मिला है, जिन्होंने मंगलवार को ही अपना नामांकन दाखिल किया है। जेडीयू ने सामाजिक समीकरणों का पूरा ध्यान रखते हुए इस सूची का निर्माण किया है। पार्टी के कोर वोट बैंक माने जाने वाले लव कुश (कुर्मी-कोइरी) समाज से 23 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। इसके अलावा, अति पिछड़ा वर्ग के 9, दलित वर्ग के 12 और सामान्य वर्ग के 12 उम्मीदवारों को मौका दिया गया है।

बिहार चुनाव से पहले NDA में मचा घमासान: नाराज उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे दिल्ली, अमित शाह से करेंगे मुलाकात

पार्टी ने महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया है। पहली सूची में चार महिला उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें मधेपुरा से कविता साहा, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा। यह सूची जेडीयू की चुनावी रणनीति और सामाजिक संतुलन की प्रतिबिंब है, जो बिहार चुनाव में पार्टी की पकड़ मजबूत करने की कोशिश है।

देखें पूरी लिस्ट

1-आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव
2-बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता
3-सिंहेश्वर से रमेश ऋषिदेव
4-मधेपुरा से कविता साहा
5-सोनबरसा से रत्नेश सादा
6-महिषी से गुंजेवश्वर साह
7-कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार
8-बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी
9-दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल
10-बहादुरपुर से मदन सहनी
11-गायघाट से कोमल सिंह
12-मीनापुर से अजय कुशवाहा
13-सकरा से आदित्य कुमार
14-कांटी से अजीत कुमार
15-कुचायकोट से अमरेद्र कुमार पांडेय
16-भोरे से सुनील कुमार
17-हथुआ से रामसेवक सिंह
18-बरौली से मंजीत सिंह
19-जीरादेई से भीषम कुशवाहा
20-रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह
21-बड़हरिया से इन्द्रदेव पटेल
22-महराजगंज से हेम नारायण साह
23-एकमा से धुमल सिंह
24-मांझी से रणधीर सिंह
25-परसा से छोटे लाल राय
26-वैशाली से सिद्धार्थ पटेल
27-राजापाकर से महेन्द्र राम
28-महनार से उमेश सिंह कुशवाहा
29-कल्याणपुर से महेश्वर हजारी
30-वारिसनगर से डॉ. मांजरीक मृणाल
31समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी
32-मोरवा से विद्यासागर सिंह निषाद
33-सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी
34-विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा
35-हसनपुर से राज कुमार राय
36-चेरिया बरियारपुर से अभिषेक कुमार
37-मटिहानी से राजकुमार सिंह
38-अलौली से रामचंद्र सदा
39-खगड़िया से बब्लू मंडल
40-बेलदौर से पन्ना लाल पटेल
41-जमालपुर से नचिकेता मंडल
42-सूर्यगढ़ा से रामानंद मंडल
43-शेखपुरा से रणधीर कुमार सोनी
44-बरबीघा से डॉ कुमार पुष्पंजय
45-अस्थावां से जितेन्द्र कुमार
46-राजगीर से कौशल किशोर
47-इस्लामपुर से रूहेल रंजन
48-हिलसा से कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया
49-नालंदा से श्रवण कुमार
50-हरनौत से हरिनारायण सिंह
51-मोकामा से अनंत सिंह
52- फुलवारी से श्याम रजक
53-मसौढ़ी से अरुण मांझी
54-संदेश से राधा चरण साह
55-जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा
56-डुमरांव से राहुल सिंह
57-राजपुर से संतोष कुमार निराला

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर अब बिहार में लड़ेंगी चुनाव, जानें किस पार्टी में हुईं शामिल

Location : 
  • patna

Published : 
  • 15 October 2025, 12:30 PM IST