MBBS छात्र की मौत के बाद परिजनों का विरोध, बोले- सामने हो पोस्टमार्टम

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र मिथिलेश कुमार के पोस्टमार्टम को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजन अपने सामने पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ गए, जिससे प्रक्रिया रोक दी गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 October 2026, 2:51 PM IST

Pratapgarh: नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर के पोस्टमार्टम हाउस में एमबीबीएस छात्र मिथिलेश कुमार के शव के पोस्टमार्टम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम अपनी मौजूदगी में कराने की मांग की, लेकिन चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा करते हुए मामले में साजिश की आशंका जताई।

पोस्टमार्टम को लेकर अड़े परिजन, कर्मचारियों से हुई बहस

जानकारी के अनुसार, एमबीबीएस छात्र मिथिलेश कुमार के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में किया जाना था। इस दौरान परिजनों ने मांग रखी कि पूरी प्रक्रिया उनकी मौजूदगी में कराई जाए।

प्रतापगढ़ के हॉस्टल के पार्क में मिला एमबीबीएस छात्र का शव (Img: Dynamite News)

हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया। इस बात से नाराज परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने छात्र की मौत के मामले में साजिश की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

‘रात में की थी बात, सुबह मिला शव’: प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत पर परिजनों का बवाल

अधिकारियों ने समझाया, डीएम की अनुमति का दिया हवाला

हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि जिलाधिकारी की अनुमति के बिना परिजनों को पोस्टमार्टम कक्ष के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इसके बाद छात्र के शव का पोस्टमार्टम फिलहाल रोक दिया गया। परिजनों को बताया गया कि यदि वे अपनी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने की मांग पर कायम हैं, तो इसके लिए जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

प्रतापगढ़ में न्याय की आस में भटक रहे परिजन (Img: Dynamite News)

जामिया में हंगामे पर बड़ी कार्रवाई: इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी समेत तीन सांसदों पर केस दर्ज, माहौल खराब करने का गंभीर आरोप

अनुमति के लिए मुख्यालय पहुंचे परिजन

बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अपनी मौजूदगी में कराने की मांग को लेकर परिजन जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय से अनुमति लेने के लिए मुख्यालय गए हैं। अब उनकी मांग पर प्रशासन क्या निर्णय लेता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। फिलहाल, पोस्टमार्टम को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण प्रक्रिया रुकी हुई है। जिलाधिकारी की ओर से अनुमति दिए जाने या अनुरोध खारिज किए जाने के संबंध में अभी कोई अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है।

Location :  Pratapgarh

Published :  26 October 2026, 2:19 PM IST