
मैनपुरी के देवपुरा में गांजा बिक्री का विरोध करने पर दुस्साहस (Img: Dynamite News)
Mainpuri: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बस्ती देवपुरा में गांजा बिक्री का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवारों की फायरिंग की वारदात कैद होने की बात कही जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले में गांजा बिक्री को लेकर एक युवक ने विरोध जताया था। आरोप है कि कुछ लोग इलाके के युवाओं को नशे की लत में धकेल रहे हैं। युवक इसी कथित कारोबार के खिलाफ आवाज उठा रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में बाइक सवार युवकों ने उसे निशाना बनाते हुए फायरिंग की।
Mainpuri News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
मैनपुरी में कोतवाली पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी (Img: Dynamite News)
घटना के बाद पीड़ित पक्ष शहर कोतवाली पहुंचा और तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
Mainpuri: BJP पर बरसे सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया, रोजगार से वोट चोरी तक कई मुद्दों पर घेरा
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना की पड़ताल कर रही है।
Location : Mainpuri
Published : 2 November 2026, 12:33 PM IST