मेरे बेगुनाह भाई और जीजा को बचा लो साहब! रो-रोकर एसपी के सामने गिड़गिड़ाई बहन, मैनपुरी की पूजा का छलका दर्द

मैनपुरी के भोगांव की पूजा ने एसपी से गुहार लगाकर अपने भाई और जीजा को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका जताई है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 2 September 2026, 6:03 PM IST
google-preferred

Mainpuri: थाना भोगांव क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने भाई और जीजा को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पूरे मामले की जांच मोबाइल सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कराने की मांग की है।

जानिए पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नगला चांदा पोस्ट अरमसराय निवासी पूजा पुत्री बांकेलाल का विवाह 9 मई 2025 को पुष्पेंद्र उर्फ छोटे पुत्र रामवीर उर्फ बम्बई, निवासी ग्राम रुई सिनौर थाना भोगांव के साथ हुआ था। पूजा का आरोप है कि विवाह के बाद उसके साथ घरेलू हिंसा, मारपीट और दहेज संबंधी विवाद उत्पन्न हो गया। इस संबंध में उसने सिविल कोर्ट में वाद दायर कर रखा है, जो वर्तमान में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें - Mainpuri Road Accident: धार्मिक अनुष्ठान के लिए निकले श्रद्धालुओं का सफर कैसे बन गया आखिरी सफर; 6 की मौत; 14 घायल

महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

महिला का आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए उसके पति और ससुराल पक्ष की ओर से उसे डराया-धमकाया जाता है। इसी बीच 30 अगस्त 2026 की देर रात गोली चलने की एक घटना की जानकारी उसे अखबार के माध्यम से मिली। महिला ने आशंका जताई है कि पूर्व से चले आ रहे वैवाहिक और न्यायालयीन विवाद के कारण उसके भाई योगेश पुत्र स्वर्गीय अहिवरन सिंह तथा जीजा ज्ञान सिंह को साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Mainpuri Crime: पहले ट्रक की टक्कर, फिर बाइक सवारों ने घेरा; गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका

महिला ने एसपी से की मांग

पूजा ने एसपी से मांग की है कि घटना के समय की मोबाइल सीडीआर, लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और निर्दोषों को झूठे मुकदमे में फंसने से बचाने की गुहार लगाई है।

Location :  Mainpuri

Published :  2 September 2026, 6:03 PM IST

Related News

Advertisement