
देवरिया के लार बाईपास पर भीषण सड़क हादसा (Img: Dynamite News)
Deoria: यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। बाईपास रोड पर एक मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9:50 बजे लार बाईपास रोड पर मोटरसाइकिल से जा रहे तीन लोग सामने से आ रही एक कार से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने का इंतजाम किया। इस घटना के कारण कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस हादसे में अब तक घायल हुए तीनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
Location : Deoria
Published : 11 November 2026, 2:09 PM IST