जेल से छूटा और फिर भड़क उठा पुराना विवाद, देवरिया में दो पक्षों के बीच दोबारा मारपीट

देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फिर से खूनी संघर्ष हो गया। जमानत पर छूटकर आने के बाद हुए इस विवाद में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस तहरीर लेकर कार्रवाई में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 October 2026, 4:31 PM IST

Deoria: खुखुंदू थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के एक व्यक्ति और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामले में एक व्यक्ति का चालान किए जाने और उसके जमानत पर छूटने के बाद दोबारा मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

पहले दर्ज हुआ था मुकदमा, एक व्यक्ति का हुआ था चालान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को थाना खुखुंदू में मुकदमा अपराध संख्या 274/26 दर्ज किया गया था। इस मामले में 25 अक्टूबर को खुखुंदू गांव के पोखरा टोला निवासी बृजराज प्रसाद पुत्र सेउर का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत चालान किया गया था। इसके बाद वह जमानत पर छूट गया।

Deoria News: मजदूरों और गन्ना किसानों के करोड़ों रुपये बकाया, कब होगा भुगतान?

दोबारा भिड़ंत में चार लोग घायल

जमानत पर रिहा होने के बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों के कुल चार लोगों को चोटें आईं। घटना के बाद मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी जुटाई और दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Deoria Crime: दुकान में किशोर का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

क्षेत्राधिकारी ने दी मामले की जानकारी

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर को खुखुंदू थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में 25 अक्टूबर को एक व्यक्ति का बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान किया गया था। जमानत पर छूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच दोबारा मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष का एक और दूसरे पक्ष के तीन व्यक्ति घायल हुए हैं। दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में प्राप्त शिकायतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Location :  Deoria

Published :  26 October 2026, 4:31 PM IST