दुकान चूड़ा-लाई की, छत पर सवा 5 क्विंटल बारूद: दिवाली से पहले चंदौली में अवैध पटाखा जखीरे का भंडाफोड़

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाजार में पुलिस ने दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए सवा पांच क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए हैं। घनी आबादी के बीच एक मकान की तीसरी मंजिल पर चूड़ा-लाई की दुकान की आड़ में बारूद का जखीरा छिपाकर रखा गया था। सीओ सदर नामेंद्र रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 2 November 2026, 12:58 PM IST

Chandauli: दीपावली से पहले चंदौली पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सवा पांच क्विंटल पटाखे बरामद किए हैं। पटाखों का यह जखीरा घनी आबादी वाले इलाके में एक मकान की तीसरी मंजिल पर छिपाकर रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, चूड़ा-लाई की दुकान की आड़ में पटाखों का अवैध भंडारण किया जा रहा था। छापेमारी की यह कार्रवाई सैयदराजा थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाजार में रविवार रात करीब आठ बजे की गई।

Y-App पर मिली सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

पुलिस को Y-App पर दर्ज बीट सूचना के आधार पर अवैध पटाखों के भंडारण की जानकारी मिली थी। इसके बाद सीओ सदर नामेंद्र रावत के नेतृत्व में थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मकान की तीसरी मंजिल पर छिपाकर रखे गए पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से करीब सवा पांच क्विंटल पटाखे जब्त किए।

सैयदराजा में सवा पांच क्विंटल अवैध पटाखा बरामद (Img: Dynamite News)

Chandauli News: युवक की गर्दन में घुसाई टूटी शराब की बोतल, सरेआम हमले से मचा हड़कंप

घनी आबादी के बीच रखा था पटाखों का जखीरा

बताया जा रहा है कि जिस मकान में पटाखों का भंडारण किया गया था, वह घनी आबादी के बीच स्थित है। चूड़ा-लाई की दुकान की आड़ में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे रखे जाने का मामला सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आबादी के बीच इस तरह का भंडारण किसी दुर्घटना की स्थिति में आसपास के लोगों के लिए खतरा बन सकता था।

Chandauli News: 25 साल से सड़क को तरसे ग्रामीण, 15 दिन का अल्टीमेटम देकर बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं

अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी

पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से अवैध पटाखों के भंडारण से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। दीपावली से पहले हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अवैध रूप से पटाखे जमा करने और उनकी बिक्री करने वालों के खिलाफ निगरानी कर रही है।

Location :  Chandauli

Published :  2 November 2026, 12:58 PM IST