Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी

राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सच्चाई सामने लाई जाएगी और किसी को भी अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए। आखिर उन्होंने क्या कहा और किसे निशाने पर लिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 June 2026, 4:04 PM IST

Ayodhya: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर चल रहे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। जनसभा में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दिया गया है और यह जांच पूरी निष्पक्षता के साथ सच्चाई सामने लाएगी।

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब राम मंदिर से जुड़े इस मामले को लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। योगी ने कहा कि जांच के नतीजे आने से पहले किसी को भी ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जिससे करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हों।

SIT जांच पर क्या बोले मुख्यमंत्री?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या से जुड़ी खबरें उनके संज्ञान में आई थीं। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट की ओर से अनुरोध मिलने पर सरकार ने तत्काल SIT जांच का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी पूरी पारदर्शिता के साथ काम करेगी और दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकार किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी को नजरअंदाज नहीं करेगी।

सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंचे डीएम, रजिस्टर खुला तो लगाई फटकार! एक साथ 29 कर्मचारी मिले गायब

राष्ट्र नायकों को किया याद

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झलकारी बाई का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि झलकारी बाई ने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था और अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी थी। योगी ने बताया कि उनकी सरकार ने वीरांगना झलकारी बाई, अवंतीबाई और ऊदा देवी पासी जैसी महान महिलाओं के सम्मान में कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इन वीरांगनाओं के नाम पर पीएसी की तीन बटालियन बनाई गई हैं और इनमें केवल महिलाओं की भर्ती की जा रही है।

विपक्ष पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि जो लोग आज रामभक्तों की चिंता करने का दावा कर रहे हैं, उन्हें अपने पुराने फैसलों को भी याद करना चाहिए। योगी ने कहा कि प्रदेश में पहले की सरकारों के समय विकास कार्यों की गति बहुत धीमी थी। गरीबों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं, जबकि आज सरकार शौचालय, राशन और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचा रही है।

NEET Controversy: ‘मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करें’, CJP प्रमुख ने सीधे पीएम मोदी के सामने रखी बड़ी मांग!

विकास और विरासत दोनों पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास और सांस्कृतिक विरासत दोनों को साथ लेकर चल रही है। अयोध्या आज दुनिया के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्रों में अपनी पहचान बना रही है। राम मंदिर से जुड़े विवाद पर उन्होंने दोहराया कि जांच पूरी होने तक धैर्य रखना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि वे जिम्मेदारी के साथ बयान दें और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें।

Location :  Ayodhya

Published :  19 June 2026, 4:03 PM IST