
सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर पिता की कहानी (Img: Dynamite News)
Sitapur: इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बेलामऊ खुर्द गांव में विजय विक्रम हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल हिस्ट्रीशीटर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 12 बोर की अवैध बंदूक तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक 4 अगस्त को विजय विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपियों को बिनौपुर गोशाला के पास से दबोच लिया।
ये भी पढ़ें - Sitapur News: पर्यटन प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण, अफसरों को दिए कड़े निर्देश
पूछताछ में मुख्य आरोपी बदलू ने बताया कि मृतक विजय विक्रम उसकी पुत्री को अपने साथ भगा ले गया था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने भाई महेश, पुत्र उदयन और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत विजय विक्रम को घेरकर 12 बोर बंदूक से गोली मार दी गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी बदलू के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बदलू, महेश, संजीव उर्फ श्रवण कुमार, उदयन, राम भजन और बृजेश शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - Sitapur News: सावन के पहले सोमवार पर नैमिषारण्य में उमड़ा आस्था का सैलाब, IG और SP ने संभाला मोर्चा
सीतापुर पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर यह संदेश दिया है कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Location : Sitapur
Published : 5 August 2026, 6:46 PM IST
Topics : crime news Murder Case Sitapur News Sitapur Police