BIG BREAKING: पुलिस वाले खुद यूपी में सुरक्षित नहीं, दादरी में सिपाही से लूट, वारदात के बाद गाड़ी से फेंककर भागे बदमाश

ग्रेटर नोएडा के दादरी में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने हर किसी को चौंका दिया है। बदमाशों ने जिस शख्स को अपना निशाना बनाया, उसका नाम जानकर लोग हैरान रह गए। कार में बैठने के कुछ मिनट बाद ऐसा क्या हुआ कि मामला लूट, मारपीट और सड़क पर फेंकने तक पहुंच गया?

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 22 May 2026, 11:44 AM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कानून व्यवस्था इस तरीके की है कि पुलिस (UP Police) वाले खुद सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला दादरी (Dadri) कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पर एक पुलिसकर्मी के साथ लूटपाट हो गई। लूटपाट के बाद पुलिसकर्मी को गाड़ी से फेंककर बदमाश फरार हो गए।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल है कि अगर उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो बाकी जनता का क्या होगा?

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

दादरी कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक, अनुज कुमार नाम का एक पुलिसकर्मी इस समय मथुरा (Mathura) जिले में तैनात है। अनुज कुमार मूल रूप से अमरोहा जिले का रहने वाला है। वह बीते 20 मई को घर जाने के लिए निकला था। अनुज कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह सेक्टर-62 से एक कार में घर जाने के लिए बैठा था। गाड़ी में पहले से दो व्यक्ति बैठे हुए थे।

‘मैं DCP साहब का ड्राइवर हूं…’ नोएडा हिंसा के आरोपी का दावा सुन पुलिस भी दंग

अनुज कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि कुछ दूर जाने पर गाड़ी में बैठे लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। मारपीट के बाद बोड़ाकी गांव की तरफ गाड़ी को घुमा लिया और वहां पर उनको गाड़ी से धक्का देकर फरार हो गए। गाड़ी में उनका कीमती सामान बैग में रखा हुआ था, जिसको बदमाश लूट कर फरार हो गए हैं। जब आरोपियों ने उनको गाड़ी से धक्का दिया तो उनके शरीर पर चोट भी आई। पीड़ित ने इस मामले में दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है।

बंगाल की महिला सांसद का गला काटने वाला मामला नोएडा पहुंचा, समाजवादी अधिवक्ता सभा ने कहा- अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज करो

डाइनामाइट न्यूज़ की टीम से पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में दादरी थाना प्रभारी ने डाइनामाइट न्यूज़ की टीम से बातचीत की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पुलिसकर्मी मथुरा में तैनात हैं, उनकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सर्विलांस और टेक्निकल टीम के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी का दावा है कि बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Location :  Greater Noida

Published :  22 May 2026, 11:39 AM IST