
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
लखनऊ में सीबीआई कोर्ट ने 2002 में हुए बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने विक्रम यादव, पन्ना सिंह और बृजेश यादव को दोषी करार दिया है। इंद्रदेव सिंह की 8 अगस्त 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले को पहले यूपी सरकार ने सीबीआई को सौंपा था। आरोप है कि बर्खास्त लेखपाल मन्नालाल गुप्ता ने हत्या की साजिश रची थी। 7 जुलाई को दोषियों की सजा सुनाई जाएगी। कई आरोपी अब इस मामले में मृत भी हो चुके हैं। मन्नालाल गुप्ता भी कई मामलों में आरोपी रहा है।
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर सो रहे श्रमिक परिवार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार पहले दुकानों के बाहर लगे टीनशेड से टकराई और फिर सड़क किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ गई। हादसे में एक मजदूर दंपति समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय चालक शराब के नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
नोएडा में एक महिला ने अपने पति पर हनीमून के दौरान हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दार्जिलिंग में पति ने उसे सीढ़ियों से धक्का दिया और शादी के बाद से लगातार मारपीट करता रहा। महिला के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पति दिल्ली स्थित अपने घर में रहने लगा। दोनों की शादी 30 अप्रैल को हुई थी और 9 मई को हनीमून के लिए दार्जिलिंग गए थे। पीड़िता की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर-113 थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
डॉक्टर्स डे पर ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. यशवर्धन दुबे ने मरीजों को जागरूक रहने और समय पर इलाज की सलाह दी है।
Doctors' Day: महराजगंज में डॉक्टर्स डे पर डॉ यशवर्धन दुबे बोले, मरीजों का विश्वास ही डॉक्टरों की सबसे बड़ी ताकत#DoctorsDay #DrYashvardhanDubey #ENTSpecialist #CentralHospital #Maharajganj #ENTDoctor #MedicalAwareness pic.twitter.com/wKYrZrbUKl
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 1, 2026
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में युवक-युवती को लेकर विवाद सामने आया। हिंदू संगठन ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाने का आरोप लगाते हुए दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने युवती के साथ आपसी सहमति से संबंध होने की बात कही, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
औरैया के बिधूना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिधूना भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी चोरी की एक घटना में वांछित थे और उनकी तलाश की जा रही थी। इस कार्रवाई को थाना बिधूना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान के तहत अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। इस अवसर पर प्रदेशभर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। कई स्थानों पर केक काटने, पौधारोपण, रक्तदान शिविर और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी कार्यालयों में उत्सव का माहौल है और कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Location : Lucknow/New Delhi
Published : 1 July 2026, 7:38 AM IST