स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे हाथरस SP, चिरंजीव नाथ सिन्हा ने युवाओं को दिए सफलता और सुरक्षा के खास टिप्स

हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आकाश इंस्टीट्यूट पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। एसपी ने 'मिशन शक्ति' और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए युवाओं को किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन का उपयोग करने और नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 August 2026, 3:14 PM IST

Hathras: पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आकाश इंस्टीट्यूट का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं और युवाओं से संवाद किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।

विपरीत परिस्थिति में घबराएं

एसपी ने युवाओं से कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल पुलिस की मदद लें। साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा ओटीपी, पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी।साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी।

ये भी पढ़ें - Hathras: छात्रों के लिए DM अतुल वत्स का बड़ा फैसला, रात 10 बजे तक खुलेगा जिला पुस्तकालय, जानिए क्या-क्या हुए बदलाव

चिरंजीव नाथ सिन्हा ने युवाओं को किया प्रेरित

चिरंजीव नाथ सिन्हा ने युवाओं को नशे और गलत संगति से दूर रहने तथा शिक्षा, कौशल विकास और समाजहित के कार्यों में ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया। वहीं यह भी कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य, अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच जरूरी है। कार्यक्रम में एएसपी रामानंद कुशवाह, सीओ सिटी हिमांशु माथुर और महिला थाना प्रभारी रितु तौमर सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - Hathras: संपूर्ण समाधान दिवस में अचानक पहुंचीं मंडलायुक्त, स्टॉलों का निरीक्षण करते ही अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

Location :  Hathras

Published :  8 August 2026, 3:14 PM IST