
दुष्कर्म Image: प्रतीकात्मक
Bihar News: बिहार से एक ऐसी घटना सामने आई है जो मानवता को शर्मसार करने वाली है। अस्पताल में लोग जीवन बचाने जाते हैं, मगर युवती का अस्पताल में ही बुरा हाल कर दिया जिसके बारे में सोच कर रुह कांप जाए। दरअसल शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित भरत मिलाप चौक के पास एक 12 साल की बच्ची एक निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने आई मासूम के साथ अस्पताल के कंपाउंडर ने दुष्कर्म का वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची को फूड पॉइजनिंग की शिकायत थी, जिसके बाद परिजनों ने भरत मिलाप चौक स्थित होप हॉस्पिटल' में भर्ती कराया था। ऐसे में इलाज के दौरान अस्पताल के कंपाउंडर ने हैवानियत की हद पार कर दी। दरअसल आरोपी बच्ची को बहला- फुसलाकर शौचालय ले गया और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं वारदात ते बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
गोरखपुर में भीषण आग से खेतों में मची तबाही, कई इलाकों में फसल जलकर राख, ग्रामीणों में डर का माहौल
दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर होप हॉस्पिटल पहुंची। एसएसपी से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज
आरोपी मोनू कुमार सारण जिले के इशुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के गांव निवासी सुरेश प्रसाद का पुत्र है। आरोपी के खिलाफ भगवान बाजार थाने में (POCSO) पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि आज के समय में जिस तरह से ये अपराध हो रहे हैं। ये समाज और राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है। मासूम बच्चियों को अपने हवस का शिकार बनाने वाले ये दरिंदे समाज के लिए एक खतरा है। जिस शासन औऱ प्रशासन को सख्त होना चाहिए।
Location : Bihar
Published : 4 April 2026, 4:51 PM IST
Topics : Latest News up crime UP News UP Police