
मॉल के मालिक का शराब पीते वीडियो वायरल (Img: Dynamite News)
Budaun: बदायूं शहर के सिटी माल मे द सफायार नाम से नाईट क्लब खुलने से चर्चाओ का बाजार गरम हो गया है इसकी ओपनिंग पार्टी के नाम पर बार बालाओ ने अश्लील नृत्य किया जिसपर लोग नशे मे झूमते और नोट उड़ाते दिखाई दिए। जिसको लेकर समाज से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस मामले की शिकायत हिन्दू महासभा ने भी की है और साफ तौर पर कहा है कि जिले मे ऐसा कोई नाइट क्लब चलने नहीं दिया जायेगा।
मामला शहर के सिटी माल से जुडा हुआ है, जो कि शहर का नामचीन माल है लोग परिवार के साथ खरीदारी के लिए आते हैं। यहां द सफायार नाम से नाईट क्लब खोला गया जिसका उद्घाटन बरेली के मेयर उमेश गौतम के बेटे पार्थ गौतम ने किया। ओपनिंग के नाम पर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे नर्ताकियो ने अश्लील नृत्य किया जिसपर लोगो ने जमकर नोट उड़ाए। इतना ही नहीं लोग एक दूसरे के मुंह मे शराब उड़ेलते नजर आये खुद माल के मालिक प्रतीक्ष कुमार के कई वीडियो शराब पीते सामने आये हैं जिनको लेकर सोशल मीडिया से लेकर मेन एक्सट्रीम मीडिया मे इसका विरोध शुरू हो गया है कुछ स्वयं सेवी संगठनों ने इसकी शिकायत प्रशासन से कि है और प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
इस मामले मे हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता का कहना है कि समाज मे अश्लीलता फैला कर कौनसा जिले का नाम रोशन किया जा रहा है। बच्चो पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। नाइट क्लब मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, स्कूल से 500 मीटर दूर होना चाहिए मगर बिलकुल पास मे जैन मंदिर है तो परमिशन कैसे दी जा सकती है। नावालिग बच्चीयां वायरल विडिओ मे दिखाई दे रही हैं उनको नाईट क्लब मे एंट्री कैसे मिली। उसके लिए क्या नियम है। हिन्दू महा सभा इस तरह की किसी भी गतिविधि को जिले मे चलने नहीं देगी।
स्वयंसेवी ध्रुब देव गुप्ता का कहना है कि यह नाइट क्लब नहीं खुला है यह बदायूं की साहित्यिक धरती पर अश्लीलता और मादक पदार्थो को परोसने का अड्डा खुला है। इससे समाज मे गलत सन्देश जा रहा है युवाओं मे इससे विक्रतियाँ आएंगी। उन्होने यूपी के सी एम योगी आदित्यनाथ से इसको बंद कराने की मांग की है। उनका कहना है अगर इसको तुरंत बंद नहीं कराया गया तो दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कड़ा विरोध किया जायेगा। सड़को पर उतर कर इसका विरोध किया जायेगा।
Location : Budaun
Published : 8 July 2026, 7:33 PM IST