केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, दिल्ली के इस थाने में दर्ज हुई शिकायत

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तुगलक रोड थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 20 March 2026, 11:40 AM IST

New Delhi: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही जा जहां केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तुगलक रोड थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

सूत्रों के अनुसार, धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे किसका हाथ है।

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जानिये पूरा अपडेट

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। वहीं, केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को एक अज्ञात फोन नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी की जानकारी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि धमकी किसने दी है।

शिकायत की कॉपी

धमकी देने वाले की हुई पहचान

उनके पर्सनल असिस्टेंट, विश्वेंद्र शाह को फोन के जरिए धमकी दी गई। धमकी देने वाले की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के इस्माइल के तौर पर हुई है। आरोप है कि उसके पास मंत्री के आधिकारिक दौरे के प्लान की एक कॉपी थी। दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पश्चिम बंगाल पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यूपी में योगी कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, जानिये किनको मिल सकता है मंत्री पद?

धमकी देने वाले की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के इस्माइल के तौर पर हुई है। आरोप है कि उसके पास मंत्री के आधिकारिक दौरे के प्लान की एक कॉपी थी। दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पश्चिम बंगाल पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जयंत चौधरी कौन हैं?

जयंत चौधरी एक जाने-माने राजनेता हैं, जो अभी केंद्र सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर काम कर रहे हैं। वह राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। RLD एक क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी है, जिसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत जनाधार है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 20 March 2026, 11:40 AM IST