फतेहपुर में रात 2 बजे मौत बनकर आया ट्रक! डंपर में घुसा, एक की मौके पर मौत, दो जिंदगी-मौत से जूझे

फतेहपुर के लोधीगंज के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। बारिश के बीच पुलिस ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 12 June 2026, 8:28 AM IST

Fatehpur: फतेहपुर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रात करीब 2 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज निवासी तीन लोग डंपर में सवार होकर बड़वारी सैनी की तरफ जा रहे थे। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे उनका वाहन फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज के पास पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी।

फतेहपुर में हाईटेंशन लाइन हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में इलाज जारी हालत नाजुक

डंपर में फंसे लोगों को निकालने में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उस समय इलाके में बारिश हो रही थी, जिससे राहत कार्य में भी परेशानी आई। इसके बावजूद पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और एंबुलेंस कर्मियों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद डंपर में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

हादसे में युवक की मौके पर मौत

पुलिस के अनुसार हादसे में जैसिर नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संदीप मौर्य और सतीश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

फतेहपुर बिजली विभाग का अनोखा कारनामा, घर पर लटका था ताला, पीछे से चुपचाप टांग गए स्मार्ट मीटर

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही काफी ज्यादा रहती है। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

Location :  Fatehpur

Published :  12 June 2026, 8:28 AM IST