
हत्या और जानलेवा हमले के मामलों में 6 आरोपी गिरफ्तार (Img: Dynamite News)
Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के एक आरोपी तथा जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने 19 अगस्त को थाना कोतवाली देहात में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 247/2026, धारा 103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अरुण पाण्डेय पुत्र त्रिभुवन पाण्डेय, निवासी ग्राम जगतपुर, थाना जयसिंहपुर, को उसके अस्थायी पते सत्य सदन, विंध्यवासिनी नगर, अहिमाने से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर वादी की पुत्री किरन पाण्डेय की डंडे से मारकर हत्या करने और बाद में शव को फांसी से लटका देने का आरोप है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लाठी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक हरदेव बहादुर सिंह, कांस्टेबल पन्नेलाल और कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे। आरोपी की गिरफ्तारी 20 अगस्त की रात करीब नौ बजे की गई।
Sultanpur News: तबादले के बाद भी चर्चा में SP चारू निगम, अपराध नियंत्रण से जनसुनवाई तक छोड़ी छाप
वहीं, दूसरी कार्रवाई में कोतवाली देहात पुलिस ने मु0अ0सं0 240/2026, धारा 3(5)/109(1)/118(1)/351(3)/352 बीएनएस में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को आरोपियों ने एक राय होकर वादी पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया था। इस दौरान मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप कुमार, कुलदीप, राजेश, सिकन्दर और सृजल कुमार को 21 अगस्त की रात करीब 1:10 बजे धरौली-सुल्तानगंज रोड स्थित नसीम भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा एवं कुल्हाड़ी बरामद की गई।
Sultanpur: ‘सच से पर्दा, अफवाहों पर ताला!’ लम्भुआ में युवती की मौत का पूरा सच आया सामने
गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप कुमार व कुलदीप पुत्र योगेन्द्र प्रसाद तथा राजेश व सिकन्दर पुत्र भगेलू राम और सृजल कुमार पुत्र सिकन्दर, सभी निवासी ग्राम धरौली, थाना कोतवाली देहात, जनपद सुल्तानपुर शामिल हैं।
दूसरी गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल पवन यादव, कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल सुनील राठौर शामिल रहे।
पुलिस ने दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।
Location : Sultanpur
Published : 21 August 2026, 6:31 PM IST