Sultanpur News: जमीन का लालच और खूनी वारदात, सुलतानपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की ईंट-पत्थरों से कूंचकर हत्या

सुल्तानपुर के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के इमिलिया कलां गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 70 वर्षीय सत्यनारायण पाल की ईंट-पत्थरों से कूंचकर हत्या किए जाने का आरोप है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 November 2026, 4:23 PM IST

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के इमिलिया कलां गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 70 वर्षीय सत्यनारायण पाल की ईंट-पत्थरों से कूंचकर हत्या किए जाने का आरोप है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

जमीन को लेकर विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग सत्यनारायण पाल का अपने ही परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

सुल्तानपुर कोतवाली नगर (Img: Dynamite News)

आरोप है कि जमीन के लालच में उनके चचेरे भाई और भतीजे ने उन पर हमला कर दिया। हमले में ईंट-पत्थरों से कूंचे जाने के कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों और हत्या में आरोपितों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: Sultanpur: दौड़ से ड्रिल तक, SP विनीत जायसवाल ने ऐसे परखी सुल्तानपुर पुलिस की फिटनेस और तैयारी

घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू की

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सत्यनारायण पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Sultanpur police census 2027: SP विनीत जायसवाल ने पूरी की स्वगणना, नागरिकों को दी भागीदारी की प्रेरणा

पुलिस ने की कार्रवाई शुरू

घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने 21 नवंबर 2026 को जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और पूरे प्रकरण के बारे में अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के इमिलिया कलां गांव में हुई घटना को लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

सुल्तानपुर कोतवाली (Img: Dynamite News)

जमीन के विवाद में बुजुर्ग की मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह, घटना में शामिल लोगों की भूमिका और अन्य पहलुओं का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Location :  Sultanpur

Published :  21 November 2026, 4:23 PM IST