100 पेटी से लेकर हजारों शीशियां तक, सुलतानपुर में कोर्ट के आदेश पर नष्ट हुई लाखों की शराब

सुलतानपुर के करौंदीकला थाना क्षेत्र में विभिन्न आबकारी मुकदमों में बरामद 11,467.8 लीटर अवैध शराब कोर्ट के आदेश पर नष्ट कराई गई। पुलिस के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत 57.33 लाख रुपये थी।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 26 September 2026, 7:10 PM IST
google-preferred

Sultanpur: उत्तरप्रदेश के सुलतानपुर जिले की करौंदीकला थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विभिन्न आबकारी मुकदमों में बरामद 11,467.8 लीटर अवैध शराब नष्ट करा दी। पुलिस के मुताबिक नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 57 लाख 33 हजार 900 रुपये है।

कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपर सिविल जज (अ0ख0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुलतानपुर के आदेश पर की गई। इसके लिए उपजिलाधिकारी कादीपुर द्वारा टीम गठित की गई थी। टीम की मौजूदगी में थाना करौंदीकला से संबंधित मुकदमों में बरामद शराब का निस्तारण कराया गया।

ये भी पढ़ें: XUV से करते थे डीजल का धंधा, पुलिस ने बिछाया जाल तो बलरामपुर में खुल गया डीजल चोर गैंग का राज

2017 से 2019 के मुकदमों में हुई थी बरामद

नष्ट की गई शराब वर्ष 2017 से 2019 के दौरान आबकारी अधिनियम से संबंधित विभिन्न मुकदमों में बरामद की गई थी। इसमें 100 पेटी बॉम्बे व्हिस्की, एक पेटी नाजायज शराब, 57,600 शीशी डॉलफिन व्हिस्की, 30 शीशी बॉम्बे व्हिस्की, 30 पेटी बॉम्बे व्हिस्की, 50 शीशी बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की और 1,152 शीशी देशी शराब शामिल थी।

ये भी पढ़ें: अब कार्यालय नहीं, गांव में होगा काम! किसानों की ये परेशानी दूर करने अमेठी के गांव पहुंचा प्रशासन

अधिकारी रहे मौजूद

शराब नष्ट कराने की कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय कुमार गौतम, नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट अनील कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक करौंदीकला अश्वनी कुमार सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जब्त शराब का नियमानुसार निस्तारण कराया गया।

Location :  Sultanpur

Published :  26 September 2026, 7:10 PM IST

Related News

Advertisement