घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा, रास्ते में युवक के साथ नेपाल जाने का आरोप; सीमा पर SSB ने पकड़ा

महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। परिजनों के मुताबिक छात्रा 28 जुलाई की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसी बीच ठूठीबारी सीमा पर SSB जवानों ने संदिग्ध परिस्थितियों में उसे रोक लिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 July 2026, 3:46 PM IST

Maharajganj: महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात SSB जवानों की सतर्कता से एक नाबालिग छात्रा को समय रहते सुरक्षित रोक लिया गया। आरोप है कि चौक थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहा था। छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में उसके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार के होश उड़ गए।

स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी छात्रा

मामला चौक थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरियां मानिक राय का है। यहां रहने वाले सुनील राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी प्रियंका 28 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। परिवार को उम्मीद थी कि रोज की तरह छात्रा स्कूल जाएगी और फिर वापस घर लौट आएगी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी।

डीएम का सख्त अल्टीमेटम: महराजगंज की रैंकिंग गिरी तो होगी कार्रवाई, लापरवाह कर्मचारियों की सेवा समाप्ति तक के निर्देश

युवक पर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप

छात्रा के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि रास्ते में खोस्टा निवासी मनोवर अली पुत्र स्माइल अली ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक छात्रा को नेपाल की ओर लेकर जा रहा था। हालांकि, दोनों सीमा पार कर पाते, उससे पहले ही ठूठीबारी सीमा पर तैनात SSB जवानों की नजर उन पर पड़ गई। सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों ने संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए छात्रा को रोक लिया और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध लगने पर जवानों ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी।

SSB की सतर्कता से सीमा पर रोकी गई छात्रा

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से SSB की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सीमा क्षेत्र में जवानों की सतर्कता के चलते छात्रा को कथित तौर पर नेपाल ले जाने की कोशिश समय रहते रुक गई। परिवार को जब छात्रा के सीमा क्षेत्र में मिलने की सूचना मिली तो उन्होंने राहत की सांस ली। इसके बाद पिता सीधे चौक थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

महराजगंज में तेज रफ्तार का कहर, इलाज कराकर लौट रही 3 साल की मासूम को बाइक ने रौंदा; चालक फरार

पिता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौक पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौक थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले में मुकदमा संख्या 126/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत कार्रवाई शुरू की है।

Location :  Maharajganj

Published :  29 July 2026, 3:46 PM IST