रात में बंद था कच्चे घर का दरवाजा, सुबह अंदर का मंजर देख उड़ गए होश; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव में सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव पुराने कच्चे खपरैल घर में धन्नी से लटकता मिला। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 14 September 2026, 2:20 PM IST

Kaushambi: पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव में सोमवार सुबह एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। गांव के पुराने कच्चे खपरैल घर में रामभवन का शव धन्नी से लटकता मिला। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुराने घर में मिला अधेड़ का शव

जानकारी के मुताबिक तिलगोडी गांव निवासी रामभवन पुत्र स्वर्गीय रामलौटन सोमवार सुबह अपने पुराने कच्चे खपरैल घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले। बताया जा रहा है कि रामभवन घर से बाथरूम जाने की बात कहकर निकले थे। इसी दौरान परिवार के सदस्य पुराने घर को लेकर वहां पहुंचे। सोमवार सुबह रामभवन की बेटी गुड़िया जब पुराने घर के अंदर गई तो वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।

कौशाम्बी में स्कूल गई कक्षा 8 की दो छात्राएं लापता, रास्ते में मिली साइकिल और ड्रेस, पुलिस की बढ़ी चिंता

बेटी ने देखा तो मच गई चीख-पुकार

रामभवन के शव को इस हालत में देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें नीचे उतारा। इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाने लगे। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में रामभवन की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

रात में पुराने घर में गया था बेटा

परिजनों के मुताबिक रामभवन का बेटा विनोद कुमार बीती रात पुराने कच्चे घर के अंदर गया था। इसके बाद घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग वहां पहुंचे, तब रामभवन का शव धन्नी से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार के लोग भी इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर पुराने घर के अंदर रामभवन की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

कौशाम्बी में आधी रात को सड़क किनारे पंक्चर बना रहे थे युवक, फिर हुआ रूह कंपा देने वाला हादसा

पांच बेटियां और तीन बेटे हैं

रामभवन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया कि मृतक के परिवार में पांच बेटियां और तीन बेटे हैं। पिता की अचानक मौत की खबर से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

Location :  Kaushambi

Published :  14 September 2026, 2:20 PM IST