दोस्त की पत्नी पर आया दिल, शादी का दबाव डालना पड़ा भारी… 10 दिन बाद जंगल में मिला कंकाल

सोनभद्र में एक महिला के लापता होने की कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जंगल में मिले कंकाल की जांच के बाद पुलिस ने ऐसा खुलासा किया, जिसमें दोस्ती, प्रेम संबंध और हत्या की साजिश की परतें सामने आईं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 26 June 2026, 1:40 PM IST

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक महिला की गुमशुदगी का मामला आखिरकार दिल दहला देने वाले हत्याकांड में बदल गया। बीजपुर थाना क्षेत्र की मोटकी पहाड़ी पर मिले महिला के कंकाल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या अवैध संबंधों और शादी के दबाव के कारण की गई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

बाजार जाने की बात कहकर निकली

पुलिस के मुताबिक, मृतका पार्वती 10 मई को घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। करीब 20 दिन बाद 30 मई को मोटकी पहाड़ी के जंगल में एक महिला का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

थाने के कंप्यूटर रूम में क्या चल रहा? महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखा सिपाही, Video वायरल होते ही मचा हड़कंप

शुरुआत में शव की पहचान करना मुश्किल था, लेकिन पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई।

दोस्ती के बहाने शुरू हुआ प्रेम संबंध

पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी लाला भैया उर्फ लाले पनिका अपने दोस्त विनोद के साथ गुजरात में मजदूरी करने जाता था। इसी दौरान उसका विनोद के घर आना-जाना बढ़ा और धीरे-धीरे उसकी दोस्त की पत्नी पार्वती से नजदीकियां बढ़ गईं। बताया गया कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। पार्वती तीन बच्चों की मां थी और वह आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस के अनुसार, यही दबाव आरोपी के लिए परेशानी का कारण बन गया और उसने महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

पहाड़ी पर ले जाकर उतारा मौत के घाट

जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन आरोपी लाले पनिका अपने साथी सुरेश के साथ बाइक पर पार्वती को मोटकी पहाड़ी लेकर गया। वहां सुनसान जगह पर दोनों ने मिलकर पहले महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने पत्थर से महिला का सिर कुचल दिया और शव को झाड़ियों में फेंककर मौके से फरार हो गए। कई दिनों तक किसी को इस वारदात की भनक तक नहीं लगी।

कंकाल मिलने के बाद खुलने लगी परतें

30 मई को स्थानीय लोगों ने जंगल में कंकाल देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

जहां गिनी जाती थी भक्तों की आस्था, वहीं चल रहा था नोटों की हेराफेरी का खेल! राम मंदिर में चोरी के आरोपों ने मचाई हलचल

सबसे पहले सह-आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद मुख्य आरोपी लाले पनिका की तलाश शुरू हुई।

मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह बकरीहवां मार्ग स्थित चेतवा मोड़ के पास से मुख्य आरोपी लाले पनिका को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रेम संबंध, शादी का दबाव और फिर सुनियोजित हत्या की इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी कर चार्जशीट अदालत में दाखिल की जाएगी।

Location :  Sonbhadra

Published :  26 June 2026, 1:40 PM IST