पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश, बॉयफ्रेंड का कर डाला ऐसा हाल कि सुनकर कांप जाएगी रूह
देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने दो दोस्तों के साथ मिलकर प्रमोद यादव की हत्या की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल और सीएनजी ऑटो बरामद किया है।