ग्रेटर नोएडा से गोंडा गया था सास का अंतिम संस्कार करने, वहां हुआ कुछ ऐसा- खबर आई कि अब दामाद जी भी नहीं रहे

ग्रेटर नोएडा से गोंडा अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए 30 वर्षीय दीपक के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे परिवार को तोड़ दिया। सरयू नदी में स्नान के दौरान अचानक एक मगरमच्छ ने दीपक पर हमला कर दिया और उसे पानी के अंदर खींच ले गया। करीब 24 घंटे बाद युवक का शव घटनास्थल से 2.5 किलोमीटर दूर बरामद हुआ।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 21 May 2026, 6:36 PM IST

Noida Desk: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और गोंडा जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा से एक युवक गोंडा गया था। दरअसल, युवक की सास का देहांत हो गया तो वह अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गोंडा गया। वहां पर दाह संस्कार के बाद सभी लोग सरयू नदी में नहा रहे थे। उसी दौरान एक मगरमच्छ आया और दामाद को खींच कर ले गया। मौके पर चीख पुकार मची, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका।

कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा?

यह मामला गोंडा के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के सिग्मा परी चौक निवासी 30 वर्षीय दीपक अपनी सास उर्मिला देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गोंडा गया था। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे वह परिवार के साथ गांव पहुंचा था। अंतिम क्रिया पूरी होने के बाद परिवार और रिश्तेदार सरयू नदी में स्नान करने गए।

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा के दीपक नागर हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में मारी गोली

इसी दौरान अचानक नदी में मौजूद एक मगरमच्छ ने दीपक पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मगरमच्छ ने कुछ ही सेकेंड में दीपक को पकड़कर पानी के अंदर खींच लिया। परिवार वाले चीखते-चिल्लाते रह गए, लेकिन कोई उसे बचा नहीं सका।

24 घंटे बाद मिला शव

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दीपक का शव घटनास्थल से करीब 2.5 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। शव की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रेटर नोएडा दीपक नागर हत्याकांड: आश्वासन मिलने पर परिजनों ने शव को सड़क से उठाया, पुलिस ने कहा- तगड़ी कार्रवाई करेंगे

प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गोताखोरों की मदद से युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया।

सात साल पहले हुई थी शादी

परिजनों के मुताबिक, दीपक एक प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर था और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। उसकी शादी करीब 7 साल पहले रेखा से हुई थी। दंपती की 4 साल की एक मासूम बेटी भी है। इस हादसे के बाद बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया है और परिवार पूरी तरह टूट चुका है।

Location :  Noida

Published :  21 May 2026, 6:36 PM IST