
रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आया(Img: Dynamite News)
Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, खैराबाद थाना क्षेत्र के दीवानपुरवा निवासी गुड्डू पुत्र राम विलास मंगलवार दोपहर घर से दवा लेने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे।
सीतापुर में सनसनी: गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, परिवार में कोहराम
रेलवे लाइन पार करते समय गुड्डू अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर रेलवे ट्रैक के पास गिर पड़े। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना खैराबाद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
सीतापुर में बाढ़ का पानी बना काल, खेत देखने गए तीन लोग तेज बहाव में डूबे; एक का शव बरामद, दो की तलाश
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने गुड्डू का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन घायल को लेकर लखनऊ रवाना हो गए।
घटना के बाद पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक रेलवे लाइन किस स्थान से पार कर रहा था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
Location : Sitapur
Published : 6 October 2026, 2:50 PM IST