‘मेरी बेटी का ख्याल रखना…’ मौत से पहले महिला का आखिरी संदेश, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में 24 साल की महिला की आत्महत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। महिला ने मौत से पहले अपने मोबाइल में तीन मिनट से ज्यादा लंबा वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 June 2026, 1:33 PM IST

New Delhi: दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक विवाहिता की मौत ने सनसनी फैला दी है। 24 साल की महिला ने कथित तौर पर अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन इस घटना के बाद बरामद हुआ उसका मोबाइल वीडियो पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी बन गया है। महिला ने मौत से कुछ देर पहले अपने फोन में तीन मिनट से ज्यादा लंबा वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

कमरे में मिला महिला का शव

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर नांगलोई स्थित ससुराल में महिला का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। हालांकि, जब पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन खंगाला तो उसमें एक वीडियो मिला। इस वीडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।

यूपी की बस ने दिल्ली में बरपाया कहर, नंदनगरी में इस तरह भिड़ी कई गाड़ियां, एक की मौत, कई घायल

पिता से कही दिल दहला देने वाली बात

महिला ने अपने आखिरी वीडियो में अपने पिता को संबोधित करते हुए कहा कि वह अब जा रही है। उसने अपने माता-पिता से अपील की कि उसकी मौत के बाद किसी तरह का विवाद या झगड़ा न करें। वीडियो में महिला अपनी डेढ़ साल की बेटी का ख्याल रखने की बात भी कहती सुनाई दे रही है। उसने कहा कि वह नहीं चाहती कि उसकी बेटी किसी और के पास जाए, यहां तक कि अपने पिता के पास भी नहीं।

ढाई साल पहले हुई थी शादी

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ नांगलोई इलाके में रह रही थी। दोनों की एक डेढ़ साल की बेटी भी है। महिला ने वीडियो में कहा कि वह सिर्फ एक छोटा और खुशहाल परिवार चाहती थी। उसने अपने ऊपर लगाए गए काला जादू जैसे आरोपों को भी गलत बताया। महिला ने दावा किया कि ससुराल पक्ष की तरफ से उसके साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा था।

‘मुझे कोई अफसोस नहीं…’ दिल्ली में मासूम के साथ पहले रेप फिर हत्या करने वाले दरिंदे का वो सच, जिसे सुन पुलिस भी कांप उठी

पति पर भी लगाए गंभीर आरोप

महिला ने अपने पति को मानसिक रूप से अस्थिर बताते हुए कहा कि अब उसके साथ रहना उसके लिए संभव नहीं है। वहीं मृतका के परिवार ने भी पुलिस को कई अहम बातें बताई हैं। डीसीपी आउटर के मुताबिक, महिला की मौत शादी के सात साल के अंदर हुई है, इसलिए नियमानुसार एसडीएम और तहसीलदार को सूचना दी गई। तहसीलदार ने मृतका की मां का बयान दर्ज किया है। मां ने दहेज की मांग को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि मृतका का पति रोहित शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।

सड़क हादसे में घायल है पति

पुलिस के अनुसार, महिला का पति रोहित कुछ महीने पहले एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हुआ था। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और उसका इलाज अभी भी चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत बेहद गंभीर है और उसके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है। पुलिस अब महिला के वीडियो, परिवार के बयानों और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Location :  New Delhi

Published :  25 June 2026, 1:32 PM IST