हिंदी
नोएडा ट्विशा शर्मा मौत मामला
Noida Desk: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में लगातार बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब जांच के दौरान पता चला है कि ट्विशा शर्मा ने मौत से कुछ दिन पहले गर्भपात की गोली घर में ही खाई थी। ट्विशा शर्मा बच्चा पैदा नहीं करना चाहती थी, जब उसके पेट में बच्चा ठहर गया तो उसने गर्भपात की गोली खा ली थी। इसको लेकर दोनों मिया बीबी के बीच काफी विवाद हुआ था।
अभी तक की जांच में पता यह भी चला है कि ट्विशा शर्मा बीते 17 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रही थी। लेकिन काफी समझाने के बाद वह 23 अप्रैल को ही भोपाल लौट गई, लेकिन उसके बाद भी दोनों के बीच में नोंकझोक रही।
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर 23 अप्रैल को डॉक्टर के पास गया था। वहां पता चला कि ट्विशा ढाई महीने की गर्भवती है। इस बात की जानकारी से ट्विशा हैरान हो गई और ससुराल वालों के प्रति उसका व्यवहार बदल गया।
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ ने बताया कि 7 मई को उसने घर पर ही गर्भपात की गोली खा ली थी। जिसकी वजह से उसकी हालत भी खराब हो गई थी। ट्विशा शर्मा ने अपने पति समर्थ से कहा था, "मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती। मुझे ग्लैमर लाइफ जीनी है। मुझे आजादी चाहिए और बच्चे पैदा करने से मेरी आजादी भी खत्म होगी और भविष्य भी।"
Location : Noida
Published : 26 May 2026, 3:36 PM IST