Raebareli: ऑपरेशन थियेटर से सीधे कोमा… और फिर मौत, जानिए डॉक्टर पर क्यों लगे लापरवाही के संगीन आरोप

रायबरेली में 10 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में डॉ. अमित सिंह गिरफ्तार। गिरफ्तारी के विरोध में IMA ने धरना दिया और निजी अस्पताल, नर्सिंग होम व क्लीनिक बंद रखने की घोषणा की।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 16 July 2026, 11:09 AM IST
google-preferred

Raebareli: ऑपरेशन के दौरान 10 वर्षीय बच्ची के कोमा में जाने और बाद में मौत के मामले में पुलिस ने शाश्वत नर्सिंग होम के संचालक डॉ. अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाते हुए कार्रवाई की है। वहीं गिरफ्तारी के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने धरना दिया और गुरुवार को जिले के सभी निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक बंद रखने का ऐलान किया है।

ऑपरेशन के बाद कोमा में चली गई थी बच्ची

मामला 10 वर्षीय शिवानी की मौत से जुड़ा है। परिजनों का आरोप है कि टॉन्सिल के ऑपरेशन के दौरान डॉ. अमित सिंह, डॉ. निशांत सिंह और अन्य स्टाफ की चिकित्सकीय लापरवाही के कारण बच्ची की हालत गंभीर हो गई। बाद में उसे अपोलो अस्पताल, लखनऊ रेफर किया गया, जहां ब्रेन डैमेज की पुष्टि हुई और 6 जुलाई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Raebareli: गैस सिलेंडर लेने निकले थे पिता-पुत्र, अचानक हुआ वो भयावह हादसा और एक साथ उजड़ गईं दो पीढ़ियां

गंभीर धाराओं में हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, परिजनों की शिकायत पर पहले गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 105, धारा 238(ख) बीएनएस और भारतीय मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा 15(3) समेत अन्य धाराएं जोड़ी गईं। इसके बाद 15 जुलाई को डॉ. अमित सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

अस्पताल बंद रखने का ऐलान

डॉ. अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आईएमए (IMA के अध्यक्ष डॉ. संजीव जायसवाल के नेतृत्व में डॉक्टरों ने धरना दिया। आईएमए ने गुरुवार को जिले के सभी निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक बंद रखने की घोषणा करते हुए मामले की निष्पक्ष और दोबारा जांच कराने की मांग की है।

RaeBareli: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, बोले- सपा कार्यकर्ताओं में दिखी गौ भक्ति

परिजनों ने IMA पर भी उठाए सवाल

धरने के दौरान डॉ. अमित सिंह के परिजनों ने आईएमए पर समय पर साथ न देने का आरोप लगाया। डॉ. अमित सिंह की पत्नी और पिता ने कहा कि संकट के समय संगठन उनके समर्थन में नहीं आया और बाद में विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रशासन ने कोर्ट में रखने की सलाह दी बात

धरना समाप्त कराने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और सीओ सिटी आशीष निगम ने डॉक्टरों से कहा कि यदि उन्हें कार्रवाई पर आपत्ति है तो वे न्यायालय में अपनी बात रखें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है।

Location :  Raebareli

Published :  16 July 2026, 11:09 AM IST

Related News

Advertisement