Raebareli: गैस सिलेंडर लेने निकले थे पिता-पुत्र, अचानक हुआ वो भयावह हादसा और एक साथ उजड़ गईं दो पीढ़ियां

रायबरेली के ऊंचाहार में दो सड़क हादसे। पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, जबकि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर घायल। पुलिस जांच में जुटी।

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊँचाहार क्षेत्र में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। पहले हादसे में पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, रामचंद्रपुर गाँव निवासी सतीश 25 वर्ष पिता दिलीप 48 वर्ष को बाइक से लेकर शनिवार को कंदराँवां गाँव स्थित गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर घर वापस लौट रहा था, तभी सवैया हसन गांव के पास लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

RaeBareli: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, बोले- सपा कार्यकर्ताओं में दिखी गौ भक्ति

घटना में पिता पुत्र सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गये, स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

एक साथ हुई पिता पुत्र की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में ला दिया,मृतक दिलीप की पत्नी सावित्री को पति व बेटे का खोने का गम है तो नीरज को भाई व पिता के जाने से दुखों का पहाड़ टूट गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही पिता पुत्र की मौत हो चुकी थी। कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पिकअप की तलाश की जा रही है ।

दूसरे हादसे में युवक गंभीर घायल

वहीं, रायबरेली जिले के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज राजमार्ग पर जमुनापुर चौराहे के आगे सुदक्षिणा स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Raebareli News: खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक पर बदमाशों का हमला, कार रोककर बेरहमी से पीटा; जिला अस्पताल रेफर

घायल युवक की पहचान गदागंज थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी मोहम्मद खलील के रूप में हुई है। टक्कर लगने से खलील बाइक समेत खाई में जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोगों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और एक निजी वाहन से उसे ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।

प्राथमिक ऊपचार अभी जारी

ऊंचाहार सीएचसी में तैनात डॉक्टर सुदेश कुमार ने बताया कि मोहम्मद खलील का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि खलील जमुनापुर चौराहे से सब्जी लेकर अपने घर मखदुमपुर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका प्राथमिक ऊपचार जारी है।

Location :  Raebareli

Published :  11 July 2026, 7:52 PM IST

Related News

Advertisement