
प्रतीकात्मक छवि
Bareilly: बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव कमरे की चौखट से चुन्नी के सहारे लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह जुटाने में लगी है।
शव की पहचान थाना क्षेत्र के हरुनगला निवासी 30 वर्षीय रवीना पत्नी इकरार के रूप में हुई है। परिजनों ने कमरे में देखा तो वह चौखट से चुन्नी के सहारे लटकी हुई थी। घटना की सूचना तत्काल पीआरबी और बारादरी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस जांच में सामने आया कि रवीना का पति इकरार जयपुर में रहकर जरी का काम करता है। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोसी और रिश्तेदार भी मौके पर जुट गए। रवीना की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। उसके परिवार में चार वर्षीय बेटी मायशा और दो वर्षीय बेटा दानिश हैं। मां की अचानक मौत के बाद दोनों मासूमों के सिर से ममता का साया उठ गया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
Location : bareilly
Published : 5 June 2026, 8:22 PM IST
Topics : bareilly crime news death police woman