
युवक की गोली मारकर हत्या (Img: Google)
Prayagraj: प्रयागराज जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत गोती गांव में 20 वर्षीय कुश सिंह की गोली मारकर हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह घटना उस समय हुई जब गांव में लंबे समय से चल रहा जमीन विवाद अचानक हिंसक मोड़ पर पहुंच गया।
मृतक के पिता और पूर्व प्रधान विनोद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें पूर्व प्रधान बच्चालाल यादव (नैनी), पिंटू यादव (विशंभरपुर), सुरेश यादव (गोती गांव) और उनका पुत्र कमल यादव शामिल हैं।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी की आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का आरोप है कि बच्चालाल यादव से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते कुश सिंह को निशाना बनाया गया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। गांव में चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना खतरनाक रूप ले लेगा।
कार बिक्री से चोरी तक का खेल! भाजपा मंडल अध्यक्ष पर साजिश का आरोप, कोर्ट में सरेंडर
घटना के बाद गोती गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय लोग दहशत में हैं और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी कमलेश पटेल ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Location : Prayagraj
Published : 12 June 2026, 12:47 PM IST