घर का भेदी निकला चोर! प्रतापगढ़ में बड़े भाई के आशियाने पर छोटे भाई ने ही मारा डाका, गिरफ्तारी के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जिस घर की सुरक्षा और सामान की जानकारी सबसे करीबी व्यक्ति को थी, पुलिस के मुताबिक उसी रिश्ते का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। अब दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 September 2026, 4:57 PM IST

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए घर में हुई लाखों की चोरी का बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक आरोपी ने अपने ही सगे बड़े भाई के घर को निशाना बनाया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और चोरी में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।

अपने ही भाई के घर दिया चोरी को अंजाम

पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। मुख्य आरोपी ने किसी और के नहीं, बल्कि अपने ही सगे बड़े भाई के बंद घर की रेकी कर चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।

पिता की मौत का गम उतरा भी नहीं था कि उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, प्रतापगढ़ में युवक की खुदकुशी से मचा कोहराम

बरईपुर नहर पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी

मुखबिर की सटीक सूचना पर जेठवारा पुलिस टीम ने जाल बिछाकर बरईपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों पर चोरी का पुख्ता आरोप है और पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है।

लाखों के जेवर, नकदी और वैगनआर कार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने और चांदी के आभूषणों के साथ 81,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी का सामान ले जाने और वारदात में इस्तेमाल की गई एक वैगनआर कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया है।

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में इंटर के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मामले में बढ़ीं कानूनी धाराएं

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की गंभीरता और बरामदगी को देखते हुए पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की बढ़ोतरी की है। पुलिस इस गिरोह के अन्य आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है।

Location :  Pratapgarh

Published :  24 September 2026, 4:57 PM IST