
कन्नौज में दर्दनाक सड़क हादसा (Img: Freepik)
Kannauj: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचातीपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सड़क पार कर रही बच्ची को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक बच्ची की पहचान हीर (6 वर्ष) पुत्री शिवा बागर, निवासी ठठिया, कन्नौज के रूप में हुई है। बताया गया कि हीर अपनी नानी के निधन के बाद माता-पिता के साथ नानी के घर आई हुई थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय वह हादसे का शिकार हो गई।
हादसे के बाद चालक लोडर लेकर मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही तिर्वा, ठठिया और इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ कुलवीर सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Location : Kannauj
Published : 22 June 2026, 3:13 PM IST
Topics : kannauj news Road Accident UP Police