
जिम्स अस्पताल में आधी रात को बवाल (Img: Dynamite News)
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में स्थित उत्तर प्रदेश के नंबर-1 अस्पताल राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में पिछले 10 दिनों से अपनी मांगों को लेकर स्टाफ और नर्स धरने पर बैठे थे, लेकिन देर रात को पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। कर्मचारियों और पुलिस के बीच के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई।
आरोप है कि पहले पुलिस वालों ने अस्पताल की बिजली बंद करवा दी। उसके बाद लाठीचार्ज करते हुए सभी कर्मचारियों को अस्पताल से बाहर खदेड़ दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने लाठीचार्ज के आरोप को खारिज कर दिया। लेकिन इसकी तमात वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें दिख रहा है कि कर्मचारियों पर लाठी चार्ज हुआ है।
दरअसल, अस्पताल के कर्मचारी पिछले 10 दिनों से परमानेंट की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। उनका आरोप है कि प्रशासन ने बातचीत के जरिए समाधान निकालने के बजाय पुलिस बल के माध्यम से धरना खत्म कराने की कोशिश की। देर रात अचानक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम धरना स्थल पर पहुंची और कर्मचारियों को वहां से हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की में बदल गई।
ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में आधी रात बवाल, धरना दे रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज का आरोप@noidapolice @Uppolice #Greaternoida pic.twitter.com/cW8NUQW4RU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 25, 2026
धरनारत कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान धरना स्थल के हॉल की बिजली भी बंद कर दी गई। अचानक अंधेरा छा जाने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों का दावा है कि इस दौरान कई महिला और पुरुष कर्मचारी चोटिल हो गए, जिन्हें बाद में प्राथमिक उपचार देना पड़ा। कुछ कर्मचारियों ने लाठीचार्ज जैसी स्थिति बनने का भी आरोप लगाया।
Location : Greater Noida
Published : 25 June 2026, 10:05 AM IST