
10 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार (IMG: Dynamite News)
Maharajganj: जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोल्हुई थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मैनहवा के इंदरजोत गांव में छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, महिला अवैध कच्ची शराब की बिक्री कर रही थी। मौके से करीब 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मैनहवा गांव के इंदरजोत में एक महिला द्वारा अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने और बेचने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान महिला को कथित तौर पर शराब बेचते हुए पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया।
गिरफ्तार महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह कब से इस अवैध कारोबार में शामिल थी और इसके पीछे कोई अन्य नेटवर्क तो नहीं है।
थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Location : Maharajganj
Published : 6 August 2026, 7:11 PM IST
Topics : crime news Excise Act illegal liquor Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Uttar Pradesh Crime