“बुजुर्ग अपने साथ ले गया, फिर मैं बेहोश हो गई…” पीलीभीत में मासूम बच्ची की आपबीती सुन पुलिस के भी उड़े होश

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार से लापता बच्ची मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुई। बाजार से गायब हुई बच्ची को एक बुजुर्ग बहला-फुसलाकर ले गया था, जिसने उसे नशीला पदार्थ खिलाया। परिजनों ने गंभीर अपराध की आशंका जताई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 June 2026, 4:34 PM IST

Pilibhit: पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची के लापता होने और बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बच्ची के मिलने के बाद परिजनों ने उसके साथ गंभीर अपराध की आशंका जताई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

पिता के साथ बाजार गई थी बच्ची

परिजनों के अनुसार, बच्ची रविवार को अपने पिता के साथ मार्केट गई थी। वहां पिता कुछ सामान लेने लगे, तो बच्ची पास की दुकान पर सामान लेने चली गई। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई। बहुत देर तक जब वह वापस नहीं आई तो परिवार और स्थानीय लोग उसे ढूंढने में जुट गए, लेकिन वह नहीं मिली पाई।

दो दिन बाद मिली बच्ची

लगातार तलाश के बीच मंगलवार दोपहर परिवार को सूचना मिली कि बच्ची मिल गई है। उसे घर लाया गया, लेकिन उसकी हालात देख और बाते सुनकर परिवार की चिंता बढ़ गई। परिजनों का कहना है कि बच्ची ने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया था और रास्ते में खाने के लिए कुछ दिया था। उसे खाने के बाद वह बेहोशी हो गई थी।

Pilibhit News: जनता के अधिकारों का हनन… पीलीभीत नगर पालिका में करोड़ों का घोटाला!

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराने और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस टीमों को संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति न बने।

Location :  Pilibhit

Published :  17 June 2026, 4:34 PM IST