दिल्ली अग्निकांड के बाद जागा बरेली प्रशासन, सहारा अस्पताल का OT और NICU वार्ड सील
दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद बरेली प्रशासन ने बेसमेंट में चल रहे अवैध अस्पतालों पर शिकंजा कस दिया है। सोमवार को डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी में पीलीभीत बाइपास के केजीएन सहारा अस्पताल का ओटी और एनआईसीयू सील कर दिया गया, जबकि अमन नर्सिंग होम को नोटिस जारी कर बेसमेंट खाली करने का निर्देश दिया गया।