यूपी चुनाव से पहले BJP नेताओं पर साइबर ठगों की नजर? ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष’ के नाम पर मांगे लाखों रुपये

पीलीभीत के बीसलपुर से भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा से राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कराने के नाम पर 3.50 लाख रुपये ठगने का प्रयास किया गया। विधायक को बातचीत संदिग्ध लगी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 July 2026, 1:09 PM IST
google-preferred

Pilibhit: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने और शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठकों का दौर बढ़ा रहे हैं। इसी बीच साइबर ठग भी सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। पीलीभीत के बीसलपुर से भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कराने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। विधायक की सतर्कता के चलते कथित ठगी की कोशिश नाकाम हो गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

'राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात' का दिया झांसा

जानकारी के मुताबिक, 16 जुलाई को विधायक विवेक कुमार वर्मा के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को 'नीरज वताकर' बताते हुए दावा किया कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी मुलाकात करा सकता है।

आरोपी ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि विधायक के बारे में नकारात्मक रिपोर्ट पहुंची है और यदि वह चाहते हैं कि बात शीर्ष नेतृत्व तक सही तरीके से पहुंचे, तो इसके लिए एक विशेष कार्यक्रम में मुलाकात कराई जा सकती है।

फिर रखी 3.50 लाख रुपये की मांग

फोन करने वाले ने कथित तौर पर पुणे में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का हवाला देते हुए मुलाकात कराने के बदले 3.50 लाख रुपये की मांग की। उसने बैंक खाते का विवरण भेजने की बात कही और 22 जुलाई को मुलाकात कराने का भरोसा भी दिलाया।

विधायक को हुआ शक, बच गए लाखों रुपये

बातचीत के दौरान विधायक को पूरे मामले पर संदेह हुआ। उन्होंने कोई रकम भेजने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क किया और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनकी सतर्कता से कथित ठगी की कोशिश सफल नहीं हो सकी।

सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का वॉकआउट, TMC बागी सांसदों को बुलाने पर सरकार के खिलाफ जताया कड़ा विरोध, बीच में ही छोड़ा सदन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विधायक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।

आधी रात आई ऐसी तबाही कि बह गया कब्रिस्तान, गाड़ियां बनीं मलबा… जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से 4 की मौत

चुनावी माहौल में बढ़ी सतर्कता की जरूरत

पुलिस ने लोगों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे न भेजें। यदि कोई व्यक्ति किसी बड़े नेता, अधिकारी या संस्था के नाम पर धन की मांग करता है, तो पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें और संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।

Location :  Pilibhit

Published :  19 July 2026, 12:48 PM IST

Advertisement