Uttarakhand News: 3 हजार के विवाद में किशोर ने उठाया खौफनाक कदम… परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर ने कथित उत्पीड़न से परेशान होकर जहर खा लिया। परिवार का आरोप है कि जुए में पैसों को लेकर उसे लगातार दबाव और धमकियां मिल रही थीं। मरने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 May 2026, 5:19 PM IST

Nainital: उत्तराखंड़ में नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में जुए में पैसों को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया। 17 वर्षीय जगदीश ने कथित मानसिक तनाव और उत्पीड़न से तंग आकर जहर खा लिया। परिवार के अनुसार, घटना से ठीक पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह अपने एक दोस्त पर पैसों को लेकर लगातार दबाव बनाने और परेशान करने का आरोप लगाता नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद मात्र तीन हजार रुपये को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे यह इतना बढ़ गया कि किशोर पर मानसिक दबाव बढ़ता चला गया। परिवार का कहना है कि आरोपी युवक उसे जुए में शामिल करता था और पैसे हारने के बाद धमकियां देता था।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के पिता धन सिंह बिष्ट, जो गजा गांव के सरपंच हैं, ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह जगदीश रोज की तरह उठकर वॉशरूम गया था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। जब परिवार ने खोजबीन की, तो वह कुछ दूरी पर बेहोश हालत में मिला।

Balrampur News: जनगणना 2027 का डिजिटल आगाज… अब खुद भरें डेटा; जानें कैसे

उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां होश आने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। पिता के अनुसार, उसने बताया कि उसे जुआ खेलने के लिए उकसाया जाता था और पैसे हारने पर जान से मारने तक की धमकी दी जाती थी।

परिवार का यह भी आरोप है कि कुछ दिन पहले कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इस घटना का जिक्र उसके दोस्तों ने बाद में किया। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक लंबे समय से उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

इलाके में शोक और कार्रवाई की मांग तेज

अस्पताल में इलाज के दौरान जगदीश की हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है।

Gorakhpur News: सुरक्षा, सम्मान व… मिशन शक्ति के तहत चला जागरूकता अभियान

जगदीश कोटाबाग पॉलिटेक्निक कॉलेज से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई कर रहा था। पढ़ाई के साथ वह घर की जिम्मेदारियां भी निभा रहा था। एक छोटे से आर्थिक विवाद में इस तरह की त्रासदी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह का दुख न झेलना पड़े।

Location :  Nainital

Published :  6 May 2026, 5:19 PM IST