नकाब पहनकर SOG कर्मचारी बनकर पहुंचे थे बदमाश और उड़ा ले गए लाखों, गोरापड़ाव लूटकांड में SSP ने खुद संभाली कमान

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हुई लूट की गंभीर वारदात के बाद SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 40 सदस्यीय विशेष पुलिस टीम गठित की गई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 20 August 2026, 9:05 PM IST

Nainital: नैनीताल जिले  हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में बीती रात गंभीर लूट की घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने नकाब पहनकर खुद को SOG कर्मचारी बताया और मौके पर मौजूद लोगों को डराया-धमकाया। इसके बाद आरोपियों द्वारा रुपये, चेन और मोबाइल फोन लूटकर ले जाने की बात सामने आई है।

पुलिस ने मामले में शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले में डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- Lucknow Horror: लखनऊ डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पत्नी और बहन की हत्या के बाद सुसाइड करने वाला मानस करता था ये हरकतें

पुलिस ने गठित की टीम

मामले के जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब 40 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई है। टीम में SP क्राइम, SP सिटी हल्द्वानी, CO हल्द्वानी, CO लालकुआं, विभिन्न थाना प्रभारी, SOG, ADTF, साइबर टीम और क्राइम विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। टीम का प्रभारी SP सिटी मनोज कत्याल तथा सह-प्रभारी क्षेत्राधिकारी अमित सैनी को बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- “मम्मी अब नहीं बोलेगी?” चीखती रही मासूम बेटी, चाचा की हैवानियत ने छीन ली मां की छांव

घटनास्थल से जुटाए जा रहे तथ्य

घटनास्थल पर BDS, डॉग स्क्वायड और क्राइम सीन विशेषज्ञों की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से तकनीकी और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही CDR, CCTV फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए गठित विशेष टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Location :  Nainital

Published :  20 August 2026, 9:05 PM IST