
नाम पूछने के बाद बढ़ा विवाद (Source: X)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को जिला परिषद मार्केट में एक युवक और युवती के साथ कथित तौर पर सरेआम मारपीट का मामला सामने आया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों दवा खरीदने के बाद एक खानपान की दुकान पर जलपान कर रहे थे।
बताया गया कि इसी दौरान कुछ लोगों ने युवक और युवती से उनका नाम पूछा। आरोप है कि युवक के मुस्लिम और युवती के हिंदू होने की जानकारी मिलने के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद युवक के साथ मारपीट की गई। जब युवती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी कथित तौर पर धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई।
घटना के बाद पीड़ित युवती की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने शिवसेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, गौरव शर्मा, कुशल वीर, शुभम और प्रशांत सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—192(2), 126(2), 115(2), 74, 75(2), 75(3), 352 और 351(3)—के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
35 फीट नीचे फंसा युवक, अंदर जाने की किसी की नहीं हुई हिम्मत… तभी एक शख्स आगे आया और बन गया हीरो!
एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनका उपचार कराया गया। युवती की शिकायत, आसपास के वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट का भी परीक्षण किया जा रहा है।
5 करोड़ की रंगदारी और विदेश से आया डेथ वारंट, दिल्ली को दहलाने आए हैरी गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार!
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक और युवती एक-दूसरे को जानते हैं और साथ पढ़ाई करते हैं। दोनों मार्केट में चाट खा रहे थे, तभी बातचीत के दौरान विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि मजिस्ट्रेट के समक्ष युवती के धारा 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 13 July 2026, 1:52 PM IST