
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में देर रात रोहाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने भागने के साथ ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए।
घटना रोहाना चौकी इंचार्ज और आबकारी चौकी इंचार्ज द्वारा दीदाहेड़ी चौक पर चलाए जा रहे नियमित चेकिंग अभियान के दौरान हुई। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान फरमान के रूप में हुई है। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया।
यूपी में पेट्रोल के दामों में उतार-चढ़ाव, कई जिलों में राहत तो कहीं बढ़ी कीमतें
घटना के बाद पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर फरमान के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़े गए तीनों आरोपी 15 तारीख को रोहाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना में शामिल थे। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का एक मोबाइल फोन, 2150 रुपये नकद, तीन तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी से साफ है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात की फिराक में भी हो सकते थे।
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, NCB Chief Anurag Garg का कार्यकाल जुलाई 2027 तक बढ़ाया
इस मामले पर सीओ सिटी मुजफ्फरनगर सिद्धार्थ के. मिश्रा ने जानकारी दी कि पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल घायल आरोपी का इलाज जारी है और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 22 May 2026, 3:35 PM IST